समर्थक / Followers

शनिवार, 11 मई 2024

मतदान, चिट्ठियाँ और लोकतंत्र : पद्म अलंकृतों ने लिखी पाती, मतदान के लिए अवश्य आना साथी


चिट्ठियों का लोकतंत्र से बड़ा गहरा नाता रहा है। एक दौर था जब प्रत्याशी अपनी बात लोगों तक पहुँचाने के लिए घर-घर पैम्फलेट बाँटते थे, जनता-जनार्दन को पत्र लिखा करते थे और लोगों से मतदान की अपील करते थे। उसमें आत्मीयता थी, जन संवाद था, सहभागिता थी.....उसके बाद टेलीफोन, मोबाईल, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और भी न जाने कितने साधन आते गए ! 



वाराणसी को साहित्य-कला-संस्कृति की नगरी कहा जाता है, यही कारण है कि काशी नगरी में  पद्म अलंकृतों की भी कमी नहीं है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी, आध्यात्मिक गुरु महामहोपाध्याय पद्मश्री हरिहर कृपालु त्रिपाठी, संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डा. राजेश्वर आचार्य, ध्रुपद गायक पद्मश्री ऋत्विक सान्याल, सितार वादक पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र, शास्त्रीय गायिका पद्मश्री सोम घोष, वस्त्र डिजाइनर पद्मश्री श्रीभास सुपाकर, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहचान रखने वाले पद्मश्री प्रो. के. के. त्रिपाठी, हस्तशिल्पी पद्मश्री गोदावरी सिंह, प्रगतिशील किसान पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह जैसे तमाम व्यक्तित्व अपने क्षेत्र में ऊँचाइयों पर हैं। 

'दैनिक जागरण' अख़बार ने एक पहल करते हुए इन तमाम पद्म अलंकृतों को एक बार फिर उस दौर में ले गए, जब ये खूब चिट्ठियाँ लिखा करते थे। वैसे भी पत्र-लेखन अपने आप में साहित्य की विधा है। इन तमाम पद्म अलंकृतों ने परदेसियों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने को पत्र लिखा और फिर उन्हें उसी लाल रंग के लेटर बॉक्स में डाला, जिससे उनकी तमाम यादें जुड़ी हुई हैं।

 'जब तक साथ नहीं चलेंगे, उत्साह नहीं बनेगा' से लेकर 'आलाप करो, विलाप व प्रलाप मत करो' और 'मतदान को स्वराज की लड़ाई से कम नहीं समझें' से लेकर 'पहले तलवार से मिलती थी सत्ता,अब वोट ही है ताकत' जैसे क्रन्तिकारी/भावुक आह्वानों के साथ इन महानुभावों ने लोगों से मतदान की अपील की और उन्हें शब्दों में पिरोकर वोटर्स से अपील करते हुए चिट्ठी भी लिखी। 




उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य पद्मभूषण प्रो. देवी प्रसाद द्विवेदी और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padma Bhushan Prof. Devi Prasad Dwivedi, Ex. Member, Uttar Pradesh Public Service Commission and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region. 



प्रसिद्ध ध्रुपद गायक पद्मश्री ऋत्विक सान्याल और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Renowned Dhrupad Singer Padma Shri Ritwik Sanyal and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  

उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. राजेश्वर आचार्य (ध्रुपद गायक और जलतरंग वादन में महारत हासिल विख्यात संगीतकार) और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Ex. Chairman of Uttar Pradesh Sangeet Natak Academy Padm Shri Dr. Rajeshwar Acharya (Hindustani classical vocalist) and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.
 
पद्मश्री डॉ. चंद्रशेखर सिंह (प्रगतिशील किसान) और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padm Shri Dr. Chandrashekhar Singh, Member, Spices Board India and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  


शास्त्रीय गायिका पद्मश्री डॉ. सोमा घोष और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padma Shri Dr. Soma Ghosh (Indian performer) and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  
प्रसिद्ध सितार वादक पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Renowned  Sitar Player Padma Shri Pandit Shivnath Mishra and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  


स्वास्थ्य के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले पद्मश्री प्रो. के. के. त्रिपाठी और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padma Shri Dr. KK Tripathi and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  


आध्यात्मिक गुरु महामहोपाध्याय पद्मश्री हरिहर कृपालु त्रिपाठी और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Spiritual Guru Padma Shri Harihar Kripalu Tripathi and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  

हस्तशिल्पी पद्मश्री गोदावरी सिंह और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padma Shri Godawari Singh (Craft Wood Toy Maker) and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  


प्रसिद्ध वस्त्र डिजाइनर पद्मश्री श्रीभास सुपाकर और वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव।
Padma Shri Sribhas Chandra Supakar and Sh. Krishna Kumar Yadav, Postmaster General, Varanasi Region.  


कोई टिप्पणी नहीं: