समर्थक / Followers

सोमवार, 7 मई 2018

भारतीय उपमहाद्वीप में साहित्य के एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्र नाथ टैगोर जी की जयंती


नहीं मांगता, प्रभु, विपत्ति से,
मुझे बचाओ, त्राण करो
विपदा में निर्भीक रहूँ मैं,
इतना, हे भगवान, करो।

नहीं मांगता दुःख हटाओ
व्यथित ह्रदय का ताप मिटाओ
दुखों को मैं आप जीत लूँ
ऐसी शक्ति प्रदान करो
विपदा में निर्भीक रहूँ मैं,
इतना, हे भगवान,करो।

कोई जब न मदद को आये
मेरी हिम्मत टूट न जाये।
जग जब धोखे पर धोखा दे
और चोट पर चोट लगाये -
अपने मन में हार न मानूं, 
ऐसा, नाथ, विधान करो।
विपदा में निर्भीक रहूँ मैं,
इतना, हे भगवान,करो।

नहीं माँगता हूँ, प्रभु, मेरी
जीवन नैया पार करो
पार उतर जाऊँ अपने बल
इतना, हे करतार, करो।
नहीं मांगता हाथ बटाओ
मेरे सिर का बोझ घटाओ
आप बोझ अपना संभाल लूँ
ऐसा बल-संचार करो।
विपदा में निर्भीक रहूँ मैं,
इतना, हे भगवान,करो।

सुख के दिन में शीश नवाकर
तुमको आराधूँ, करूणाकर।
औ' विपत्ति के अन्धकार में, 
जगत हँसे जब मुझे रुलाकर--
तुम पर करने लगूँ न संशय, 
यह विनती स्वीकार करो।
विपदा में निर्भीक रहूँ मैं, 
इतना, हे भगवान, करो।

- रवीन्द्रनाथ टैगोर-

आज रवीन्द्र नाथ टैगोर जी (7  मई 1861-7 अगस्त 1941) की जयंती है।  दो-दो देशों (भारत और बांग्लादेश) के राष्ट्रगान के रचयिता, आधुनिक भारत के असाधारण सृजनशील कलाकार, साहित्यकार-संगीतकार-लेखक-कवि-नाटककार-संस्कृतिकर्मी एवं भारतीय उपमहाद्वीप में साहित्य के एकमात्र नोबेल पुरस्कार विजेता टैगोर जी की 157वीं  जयंती पर शत-शत नमन !!

-कृष्ण कुमार यादव @ शब्द-सृजन की ओर 

मंगलवार, 1 मई 2018

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस : मेहनत को पहचान मिले


मेहनत को पहचान मिले,
मजदूरों को सम्मान मिले,
जो ऊंच-नीच की खाई भर दे,
काश ऐसा कोई इन्सान मिले !!

***********
श्रमिक दिवस-मजदूर दिवस
International Labours Day

सिविल सर्विसेज में नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी

वर्ष 2001 में जब सिविल सर्विसेज में हमारा चयन हुआ था तो उस समय सिविल सेवाओं में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों का प्रतिनिधित्व लगभग शून्य ही था। वक़्त के साथ नवोदयी विद्यार्थियों ने सिविल सेवाओं में भी अपनी सफलता के परचम फहराने आरम्भ किये और इस वर्ष 2018 में जारी रिजल्ट में विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नवोदय विद्यालय के लगभग 27 विद्यार्थी चयनित हुए हैं। वाकई हम सभी नवोदयी विद्यार्थियों के लिये गौरव के क्षण। सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं !!

Bipasha Kalita, Rank 41
JNV Moregaon Assam

Sang Priy, Rank 92
JNV Kanpur Dehat UP

Jayendra Kumar, Rank 150
JNV Mahoba UP

Dr Jitendra Kumar Yadav, Rank 170
JNV Raigarh Chattisgarh

VijayPal Bishnoi, Rank 290
JNV Bikaner Rajasthan

Kumar Deepak, Rank 338
JNV Samastipur, Bihar

Rajeev Kumar Choudhary, 371
JNV Alwar Rajasthan

Jag Pravesh, Rank 483
JNV Dausa Rajasthan

Pradeep Kumar Dwivedi, Rank 491
JNV Chatarpur MP

Yogesh Patel, Rank 571
JNV Mahasamund Chattisgarh

Mukesh Kumar Lunayat, Rank 587
JNV Jaipur Rajasthan

Sujit Kumar Bharti, Rank 588
JNV Madhubani Bihar

Akshay Kumar Terawal, Rank 615
JNV Betul MP

Preetham S. Rank 654
JNV Chikmanglur Karnataka

Dr Manoj Chaudhary, Rank 675
Alumnus JNV Basti UP.

Jagdish Prasad Meena, Rank 685
JNV Jaipur Rajasthan

Chetan Meghraj Shelke, Rank 781
JNV Nashik Maharashtra

Urwashi KUmari, Rank 788
JNV Muzaffarpur Bihar

Santosh Kumar Meena, Rank 856
JNV Dausa Rajasthan

Yogesh Kumar Meena, Rank 874
JNV Alwar Rajasthan

Vanya Are, Rank 916
JNV Karnool AP

Samay Singh Meena, Rank 919
JNV Dausa Rajasthan

Sudhanshu Nayak, Rank 931
JNV Gorakhpur UP

Supriya Ghaytadak, Rank 961
JNV Aurangabad Maharashtra

Rajkesh Meena, Rank 971
JNV Dausa Rajasthan

Ajeet Singh Meena, Rank 972
JNV Jaipur Rajasthan

Sangeeta Meena, Rank 973
#JNV Jaipur Rajasthan

@ Krishna Kumar Yadav