समर्थक / Followers

शनिवार, 23 सितंबर 2023

जन्मदिन व वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर पौधारोपण कर दी जा सकती है समाज को नई दिशा - कृष्ण कुमार यादव

पर्यावरण की रक्षा के लिए जरुरी है कि हम इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने के साथ पौधारोपण को जीवन के विभिन्न महत्वपूर्ण दिनों से जोड़ें। भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को परमात्मा का प्रतीक मान कर उनकी पूजा का विधान बनाया गया  है। हमारी साँसें चलती रहें, इसके लिए ऑक्सीजन बेहद जरुरी है। ऐसे में जन्मदिन व विवाह वर्षगांठ जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिनों को विशेष बनाने के लिए पौधारोपण कर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। उक्त उद्गार चर्चित ब्लॉगर, साहित्यकार एवं वाराणसी क्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने स्वदेशी समाज सेवा समिति द्वारा अपने 46वें जन्मदिन पर वाराणसी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में व्यक्त किये।

स्वदेशी समाज सेवा समिति, फिरोजाबाद के तत्त्वावधान में वाराणसी में मकबूल आलम रोड स्थित पी. एंड टी. कॉलोनी में आयोजित उक्त कार्यक्रम में रुद्राक्ष, तुलसी, बादाम, नीम, शरीफा, नींबू, आंवला, आम, अमरुद, बेल, गूलर, इमली इत्यादि के फलदार, औषधीय, छायादार वृक्षों, बेल व पुष्प सहित 46 पौधों का रोपण कर धरा को हराभरा एवं पर्यावरण को शुद्ध बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. अजब सिंह ने कहा कि, वर्तमान परिस्थितियों में जब वन क्षेत्र का निरंतर ह्रास होता जा रहा है तब संपूर्ण समाज को इस तरह के आयोजनों से सीख लेने की आवश्यकता है। संगठन मंत्री श्री कमल किशोर यादव ने कहा कि सम्पूर्ण धरा और प्रकृति को सुरक्षित व संतुलित रखने हेतु हमें पौधारोपण के प्रति लोगों को सजग बनाना होगा। स्वदेशी समाज सेवा समिति के संस्थापक सचिव विवेक यादव 'रुद्राक्ष मैन' ने कहा कि मानवीय जीवन में आ रहे बदलाव ने एक बार फिर से लोगों को पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण के प्रति सचेत किया है। श्रीमती सरला यादव, कमल किशोर, शुभकांत, सर्वेश, पुनीत, विवेक यादव, श्रीकांत पाल, अखिलेश यादव सहित तमाम पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।














चर्चित साहित्यकार और पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के जन्मदिन पर हुआ पौधारोपण, वाराणसी में लगाए गए 46 पौधे

प्रकृति को श्रृंगारित करके मनाया गया पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव का जन्मदिन, 46 वें जन्मदिन पर हुआ 46 पौधों का रोपण

प्रकृति के साथ जन्मदिन मनाने की पहल, कृष्ण कुमार यादव के 46 वें जन्मदिन पर हुआ 46 पौधों का रोपण

जन्मदिन व वर्षगांठ जैसे महत्वपूर्ण दिनों पर पौधारोपण कर दी जा सकती है समाज को नई दिशा - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव को ‘साहित्य शिल्पी सम्मान’ से किया सम्मानित

ब्लॉगर, साहित्यकार एवं सम्प्रति वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव को विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु सिक्किम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य  ने ‘साहित्य शिल्पी सम्मान’ से सम्मानित किया। राष्ट्रीय मासिक पत्रिका ‘सच की दस्तक’ द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर में आयोजित सम्मान समारोह में 28 अगस्त, 2023 को उक्त सम्मान प्रदान किया गया। 

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी श्री कृष्ण कुमार यादव की विभिन्न विधाओं में सात पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश-विदेश की तमाम पत्र-पत्रिकाओं और इण्टरनेट पर निरंतर प्रकाशन के साथ आकाशवाणी व दूरदर्शन से भी विभिन्न विधाओं में आपकी सृजनात्मकता का प्रसारण होता रहता है। आपके कृतित्व पर एक पुस्तक ‘बढ़ते चरण शिखर की ओर : कृष्ण कुमार यादव’ भी प्रकाशित हो चुकी है।

गौरतलब है कि श्री कृष्ण कुमार यादव लोकप्रिय प्रशासक के साथ ही सामाजिक, साहित्यिक और समसामयिक मुद्दों से सम्बंधित विषयों पर प्रमुखता से लेखन करने वाले साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं। देश-विदेश में विभिन्न प्रतिष्ठित सामाजिक-साहित्यिक संस्थाओं द्वारा आपको शताधिक सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा ‘‘अवध सम्मान’’, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री केशरीनाथ त्रिपाठी द्वारा ‘‘साहित्य-सम्मान’’, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त द्वारा ‘‘विज्ञान परिषद शताब्दी सम्मान’’ से विभूषित आपको अंतर्राष्ट्रीय ब्लॉगर्स सम्मेलन, नेपाल, भूटान और श्रीलंका में भी सम्मानित किया जा चुका है। विभागीय दायित्वों और हिन्दी के प्रचार-प्रसार के क्रम में अब तक श्री यादव  लंदन, फ़्रांस, जर्मनी, नीदरलैंड, दक्षिण कोरिया, भूटान, श्रीलंका, नेपाल जैसे देशों की यात्रा कर चुके हैं। आपके परिवार को यह गौरव प्राप्त है कि साहित्य में तीन पीढ़ियाँ सक्रिय हैं। आपके पिताजी श्री राम शिव मूर्ति यादव के साथ-साथ आपकी पत्नी श्रीमती आकांक्षा भी चर्चित ब्लॉगर और साहित्यकार हैं, वहीं बड़ी बेटी अक्षिता (पाखी) अपनी उपलब्धियों हेतु भारत सरकार द्वारा सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हैं।

इस अवसर पर प्रो. गोपबन्धु मिश्र, पूर्व कुलपति श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय, गुजरात, प्रो. प्रेम नारायण सिंह, निदेशक, अन्तर विश्वविद्यालय, अध्यापक शिक्षा केन्द्र (बी.एच.यू.), वाराणसी, डॉ. नागेन्द्र सिंह, महामना मदन मोहन मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान, श्री रमेश जायसवाल, विधायक, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, सच की दस्तक पत्रिका के प्रधान सम्पादक श्री बृजेश कुमार सहित तमाम गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुभद्रा कुमारी तथा धन्यवाद ज्ञापन श्री राकेश शर्मा ने किया।















वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव को सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने ‘साहित्य शिल्पी सम्मान’ से किया सम्मानित

लोकप्रिय प्रशासक के साथ ख़्याति प्राप्त साहित्यकार, विचारक और ब्लॉगर भी हैं कृष्ण कुमार यादव

शुक्रवार, 15 सितंबर 2023

हिंदी भारतीय परंपरा, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक - कृष्ण कुमार यादव

हिंदी भारतीय परंपरा, जीवन मूल्यों, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक, संप्रेषक और परिचायक है। इसके प्रचार-प्रसार से देश में एकता की भावना और सुदृढ़ होगी। सृजन एवं अभिव्यक्ति की दृष्टि से हिंदी दुनिया की अग्रणी भाषाओं में से एक है। ऐसे में हिंदी में गर्व से कार्य करने और अपनी भाषा को समृद्ध करने में सभी को योगदान देना होगा। उक्त उद्गार वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने डाक विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस और तदनुसार आरम्भ हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर हिंदी पखवाड़ा का शुभारम्भ किया।

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि अनेकता में एकता को स्थापित करने की सूत्रधार 'हिन्दी भाषा' भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है,इसकी सबसे बड़ी ताक़त इसकी मौलिकता और सरलता है। भारत सरकार द्वारा विकास योजनाओं तथा नागरिक सेवाएं प्रदान करने में हिंदी के प्रयोग को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। आज संयुक्त राष्ट्र संघ जैसी संस्थाओं में भी हिंदी की गूंज सुनाई देने लगी है।

सहायक निदेशक राजभाषा श्री बृजेश शर्मा  ने बताया कि डाक विभाग की ओर से 14 से 29 सितंबर तक आयोजित हिंदी पखवाडे़ में तमाम प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक राजभाषा बृजेश शर्मा, आरके चौहान, लेखाधिकारी प्लाबन नस्कर, सहायक लेखाधिकारी संतोषी राय,  डाक निरीक्षक श्रीकान्त पाल, रमेश यादव, श्रीप्रकाश गुप्ता, राकेश कुमार, विवेक कुमार, मनीष कुमार, रामचंद्र, सहित तमाम तमाम विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन  शंभु  प्रसाद गुप्ता ने किया।









हिंदी भारतीय परंपरा, संस्कृति व संस्कारों की सच्ची संवाहक - पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव