समर्थक / Followers

सोमवार, 12 अगस्त 2019

उ.प्र. के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने डाक निदेशक व साहित्यकार कृष्ण कुमार यादव को किया सम्मानित

लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ एवं चर्चित साहित्यकार व ब्लॉगर श्री कृष्ण कुमार यादव को प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विधायी एवं न्याय मन्त्री श्री बृजेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित एक कार्यक्रम में "भोजपुरी गौरव" सम्मान से विभूषित किया। यह सम्मान अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा विश्वेशरैया प्रेक्षागृह, लखनऊ में आयोजित एक भव्य समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय और महासचिव मनोज सिंह ने इस अवसर पर भोजपुरी को संविधान की 8वीं अनुसूची में शामिल कर इसका दायरा बढाने की अपील की।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रभुनाथ राय ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को इस अवसर पर "भोजपुरी रत्न" और "भोजपुरी गौरव" सम्मान से अलंकृत किया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा आयोजित भोजपुरी महोत्सव-2019 के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश शर्मा उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, विशिष्ट अतिथि श्री  बृजेश पाठक, विधि एवं न्याय मंत्री उत्तर प्रदेश, श्री आशुतोष टंडन, चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश, श्री महेंद्र सिंह, ग्राम्य विकास मंत्री उत्तर प्रदेश, श्रीमती अनुपमा जयसवाल, बेसिक शिक्षा एवं बाल पुष्टाहार मंत्री उत्तर प्रदेश, श्रीमती संयुक्ता भाटिया, महापौर लखनऊ को भोजपुरी रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
इसी क्रम में डॉ रजनीश दुबे (IAS) प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, श्री राजन शुक्ला (IAS) प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, श्री जितेंद्र कुमार (IAS) प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन, श्री कृष्ण कुमार यादव (IPS) निदेशक डाक सेवाएं, लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र, डॉ अमित अग्रवाल, अधीक्षक एसजीपीजीआई लखनऊ, डॉ भुवन चंद्र तिवारी, अधीक्षक डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ, डॉक्टर निर्मेश भल्ला, डॉ एसके श्रीवास्तव, श्री बाबा हरदेव सिंह, पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पीसीएस संघ, डॉ एन डी पाठक, निदेशक भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान लखनऊ, श्री आनंद मणि त्रिपाठी, अध्यक्ष अवध बार एसोसिएशन, श्री कुलदीप पति त्रिपाठी, अपर महाधिवक्ता भारत सरकार को "भोजपुरी गौरव सम्मान" से अलंकृत किया गया।

कार्यक्रम का कुशल आयोजन श्री प्रभुनाथ राय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी समाज एवं समाज के पदाधिकारी श्री मनोज सिंह, श्री राम रतन यादव, श्री संजय सिंह, श्री पीएन तिवारी,श्री हनुमान यादव,श्री अमरीश राय,श्री विजय यादव,श्री अभिषेक राय,श्री सीके प्रसाद, डॉ देवराज सिंह, सुनील सिंह, अंबिका,श्रीमती सुनीता राय, श्री वेद प्रकाश राय, इंजीनियर महेंद्र श्रीवास्तव आदि के नेतृत्व में किया गया । कार्यक्रम का  संचालन श्री रामविलास सिंह यादव  के द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत धोबिया नृत्य,फरि नृत्य, कजरी,भोजपुरी कविता पाठ आदि मनमोहक कार्यक्रम कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया ।
(साभार)