समर्थक / Followers

सोमवार, 16 दिसंबर 2013

भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा कृष्ण कुमार यादव ‘’भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान-2013‘‘ से सम्मानित

भारतीय दलित साहित्य अकादमी ने इलाहाबाद परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ एवं युवा साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार यादव को दिल्ली में 12-13 दिसम्बर, 2013 को आयोजित 29वें राष्ट्रीय दलित साहित्यकार सम्मेलन में सामाजिक समरसता सम्बन्धी लेखन, विशिष्ट कृतित्व एवं समृद्ध साहित्य-साधना और सामाजिक कार्यों में रचनात्मक योगदान हेतु ‘’भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान-2013‘‘ से सम्मानित किया। इससे पूर्व श्री यादव को विभिन्न प्रतिष्ठित साहित्यिक-सामाजिक संस्थानों द्वारा विशिष्ट कृतित्व, रचनाधर्मिता और प्रशासन के साथ-साथ सतत् साहित्य सृजनशीलता हेतु 50 से ज्यादा सम्मान और मानद उपाधियाँ प्राप्त हैं। 

सरकारी सेवा में उच्च पदस्थ अधिकारी होने के साथ-साथ साहित्य, लेखन, ब्लागिंग व सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय 36 वर्षीय श्री कृष्ण कुमार यादव की अब तक कुल 6 पुस्तकें- ”अभिलाषा” (काव्य संग्रह), ”अभिव्यक्तियों के बहाने” व ”अनुभूतियाँ और विमर्श” (निबंध संग्रह), इण्डिया पोस्ट: 150 ग्लोरियस ईयर्ज (2006) एवं ”क्रांतियज्ञ: 1857-1947 की गाथा” (2007), ”जंगल में क्रिकेट” (बालगीत संग्रह) प्रकाशित हैं। इनकी रचनाधर्मिता को देश-विदेश की प्रायः अधिकतर प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं, इंटरनेट पर वेब पत्रिकाओं व ब्लॉग पर निरंतर देखा-पढा जा सकता हैं। 

गौरतलब है कि वर्ष 1984 में बाबू जगजीवन राम द्वारा दलित साहित्य के संवर्धन और प्रोत्साहन हेतु भारतीय दलित साहित्य अकादमी की स्थापना की गयी थी।

 साभार :

 कृष्ण कुमार यादव को 'भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप' 
(अमर उजाला' 14 दिसंबर, 2013 में चर्चा)

के.के. यादव को 'भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप' सम्मान
 ( 'पंजाब केसरी',15 दिसंबर, 2013 में चर्चा।)

निदेशक केकेयादव 'भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप' सम्मान से सम्मानित। 
('स्वतंत्र चेतना' 14 दिसंबर, 2013 में चर्चा।)

कृष्ण को मिला बुद्ध  फेलोशिप सम्मान 
( अमृत प्रभात,16 दिसंबर, 2013 में चर्चा)

कृष्ण कुमार यादव को 'भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप' सम्मान 
( कैनविज टाइम्स, 14 दिसंबर, 2013 में चर्चा)

कृष्ण कुमार यादव 'भगवान बुद्ध राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान-2013' से सम्मानित। 
( 'युनाइटेड भारत' 14 दिसंबर, 2013 में चर्चा)

'भगवान बुद्ध फेलोशिप' से नवाजे गए कृष्ण कुमार यादव 
( जनसंदेश टाइम्स, 14 दिसंबर, 2013 में चर्चा)


The Pioneer (14 Dec. 2013) talking about :
 Director Postal Services Krishna Kumar Yadav felicitated.


Director Postal Services Krishna Kumar Yadav felicitated :
 Times of India, 14 Dec. 2013


Northern India Patrika (15 Dec. 2013) talking about :
 KK Yadav felicitated with "Lord Buddha National Fellowship Award-2013"









कोई टिप्पणी नहीं: